रांची से गायब दो सगी बहनों को एसआइटी की टीम ने नाटकीय अंदाज में ढूंढा

झारखंड की राजधानी रांची से गायब दो सगी बहनों को झारखंड पुलिस की एसआईटी टीम ने नाटकीय अंदाज में ढूंढ लिया है। देर शाम दोनों बहनों को पुलिस ने बंगलुरू से हवाईजहाज से लेकर रांची लौट गई। दोनों बहनो के साथ एक युवक को भी पुलिस ने पकड़ा है, जो दोनों बहनों के साथ था।

इसके साथ ही इस मामले ने नया मोड़ लिया है। एसआईटी टीम ने गायब दो सगी बहनों के मामले में बड़ी सफलता हासिल की हैं। जहां रांची पुलिस ने हिंदपीढ़ी की रहने वाली गायब दोनों सगी बहनों को ढूढ लिया। जानकारी के अनुसार दोनों बहनों को कर्नाटक के बंगदलूरू से से बरामद किया। इन दोनों लड़कियों के साथ उनका एक दोस्त भी हैं। जहां पुलिस ने तीनों को अपने कस्टडी में ले लिया हैं। दरअसल इस पूरे मामले में रांची पुलिस को कई अहम जानकारियां मिली हैं।

वहीं,  मुहल्ले के एक युवक का भी नाम इस मामले में सामने आया हैं। जिसको पुलिस ने हिरासत में लिया हैं। यह युवक पुलिस और गायब दोनों बहनों की घर की हर गतिविधियों को फोन कर दोनों बहनों को देता था। जिसके वजह से पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। चूंकि सारी जानकारियां पुलिस की कार्रवाई होने से पहले उन दोनों बहनो तक पहुंच जाता था। जब पुलिस  को इस  बाबत संदेह हुआ तो, पुलिस ने स्ट्रेटजी में बदलाव किया। जिसके बाद एसटीएफ की टीम को सफलता मिली हैं। हालांकि पुलिसअधिकारियों ने इस मामले पर अबतक पुष्टी नहीं  की हैं।

दरअसल हिंदपीढ़ी की रहने वाली दोनों बहनें 11 जनवरी ( शनिवार) को आधार कार्ड अपडेट कराने के नाम पर घर से निकली थी। इसके बाद उन दोनों ने हिंदपीढ़ी से ऑटो पकड़ी। और आधार कार्ड अपडेट कराने के रवाना हुई। इस दौरान उक्त लड़कियों ने अपने पिता को फोन कर बताया कि हमलोग जिस ऑटो में बैठे थे, वह हमें जबरदस्ती दूसरी जगह पर ले जा रहा हैं। बात करते करते परिजनों से उनका संपर्क टूट गया।

इस पूरी घटना के बाद परिजन बार-बार फोन लगाते रहे, लेकिन बच्चियों से संपर्क नहीं हो पाया। जिसके बाद अपहरण की शंका के मद्देनजर बच्चियों के पिता अपने परिजनों के साथ इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी। जहां पिता अजगर गद्दी ने पुलिस को दिये बयान में बताया कि चालक ने बातचीत के दौरान बच्चियों से मोबाईल छीन लिया हैं। जिसके बाद उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा हैं।

वहीं, इस पूरी घटना होने के बाद पुलिस ने इन दोनों बहनों को ढूंढने के लिए सीसीटीवी कैमरा समेत अन्य पहलुओं  पर जांच की दिशा को आगे बढ़ाया। लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं मंत्री, नेता से लेकर पुलिस अधिकारी परिजनों से मिलने पहुंचे। सभी ने हिम्मत बंधाया। जिसके बाद इस मामले  पर एसआईटी टीम  गठित कर दी गयी। जहां जांच में मिले साक्ष्य के आधार पर किडनैपिंग का मामला नहीं बन रहा था। फिर जांच की दिशा को बदला गया।

जिसके बाद इन दोनों लड़कियों के दोस्त, घर के आसपास के पड़ोसियों और रिश्तेदारों से पूछताछ शुरु हुई। इसी क्रम में हिंदपीढ़ी के रहने वाले एक युवक से भी पूछताछ की गयी। जहां सोशल साइट के माध्यम से लड़कियों का दोस्त के बारे में मालूम हुआ। उससे  मिले इनपुट्स के आधार पर पुलिस ने इन मामले को कड़ी दर कड़ी जोड़ती चली गयी। जहां उक्त दोनों बहनों का लोकेशन कर्नाटक का मिला। जिसके बाद उन दोनों बहनों को पुलिस ने बरामद कर लिया हैं। वहीं, रांची पहुंचने के बाद इन दोनो बहनों के बयान के बाद इस मामले में कार्रवाई को आगे बढ़ाया जायेगा।