मुख्यमंत्री से सपरिवार शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह !
- By rakesh --
- 22 Feb 2025 --
- comments are disable
★ मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के एक प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात।
★ मुख्यमंत्री को श्री शिव बारात में सम्मिलित होने को किया आमंत्रित।
=========================
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति, पहाड़ी मंदिर रांची के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन को प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने आगामी 26 फरवरी 2025 को महाशिवरात्रि पूजा के अवसर पर आयोजित शिव बारात में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रित किया। मौके पर मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल से महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले शिव बारात के आयोजन को लेकर महासमिति द्वारा की जा रही तैयारियों की जानकारी ली। मौके पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के सदस्यों ने मुख्यमंत्री से सपरिवार शिवबारात में सम्मिलित होने का विनम्र आग्रह किया।
इस अवसर पर श्री शिव बारात आयोजन महासमिति पहाड़ी मंदिर के संस्थापक अध्यक्ष श्री राजेश साहू सहित श्री दयाशंकर शर्मा, श्री राजकुमार तनेजा, श्री दीपक नंदा, श्री राजीव वर्मा, श्री शुभाशीष चटर्जी, श्री राम सिंह, श्री बादल सिंह एवं अन्य उपस्थित थे।
- #mahashivratri
- mahashivatri
- mahashivraatri
- mahashivratri 2024
- mahashivratri 2024 isha
- mahashivratri 2025
- mahashivratri 2025 date
- mahashivratri drawing
- mahashivratri fasting
- mahashivratri live
- mahashivratri music
- mahashivratri puja
- mahashivratri puja saman
- mahashivratri sadhana
- mahashivratri sadhguru
- mahashivratri song 2025
- mahashivratri songs
- mahashivratri vrat
- mahashivratri vrat 2025
- mahashivratri vrat katha
- mahashivratrimahashivratri
- prahars in mahashivratri