ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला अभियान, कई के चालान कटे
- By rakesh --
- 18 Mar 2025 --
- comments are disable
रांची देर रात ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ चला जिला प्रशासन का अभियान, कई के चालान कटे
रांची : में शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सोमवार की देर रात जिला प्रशासन ने अभियान चलाया। इस दौरान कई वाहन चालक ऐसे मिले, जिन्होंने शराब पी रखी थी। ऐसे लोगों का चलान काटा गया। जुर्माना (फाइन) की वसूली की गई।
जानकारी के मुताबिक रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री के निर्देश पर 17 मार्च की देर रात रांची शहर के विभिन्न इलाकों में ड्रंक एंड ड्राइव अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व डीटीओ अखिलेश कुमार कर रहे थे।
जांच के दौरान वाहन चालकों से कहा गया कि वह वाहन चलाते वक्त सुरक्षा नियमों का पालन करें। खुद सुरक्षित रहें औऱ दूसरों के लिए भी खतरा ना बनते हुए उन्हें सुरक्षित रखें।
इस दौरान जो लोग शऱाब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए, उनसे फाइन वसूला गया और अपील किया गया कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, क्योंकि उनकी जिंदगी उनके परिवार के लिए जरुरी है।
प्रशासन ने जारी बयान में कहा है कि आगे भी इस तरह का अभियान चलता रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने वाले सड़क दुर्घटनाओं को बढ़ाते हैं।
इस तरह का अभियान सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए चलाया जा रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वह अभियान के दौरान सहयोग करें।
- drink driver
- drink driving
- drinking and driving
- drive
- driver
- driving drunk
- drunk
- drunk and drive
- drunk and drive song
- drunk and drive video song
- drunk drive gaming
- drunk driver
- drunk driver caught on dashcam
- drunk driver crashes
- drunk driver dances for cop
- drunk driver in india
- drunk driver kills woman in vadodara
- drunk drivers
- drunk drivers caught by police
- drunk driving
- the long drive drunk
- too drunk to drive
- worst drink drivers