छठ में घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, 12 नवंबर को चलेंगी दो अनारक्षित ट्रेनें

छठ में घर लौटने वालों के लिए खुशखबरी, 12 नवंबर को चलेंगी दो अनारक्षित ट्रेनें

देवघर: छठ महापर्व के दौरान ट्रेनों में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये दोनों ट्रेनें 12 नवंबर को अपने शुरुआती स्टेशन से रवाना होंगी। इनके परिचालन से बिहार और पश्चिम बंगाल के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि दोनों स्पेशल ट्रेनें आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेंगी। इनमें दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशन शामिल हैं।

छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की पहल

छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घरों और परिवारों तक पहुंचने के लिए रेल यात्रा करते हैं। इस वजह से नियमित ट्रेनों में भीड़ बढ़ जाती है और यात्रियों को कन्फर्म सीट मिलने में परेशानी होती है। इसी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने दो अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की घोषणा की है। दोनों ट्रेनों के चलने से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा।

मुजफ्फरपुर-हावड़ा स्पेशल ट्रेन का जानें समय

गाड़ी संख्या 03050 मुजफ्फरपुर-हावड़ा अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 12 नवंबर को मुजफ्फरपुर से सुबह 5:00 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन शाम 19:30 बजे हावड़ा पहुंचेगी। इस ट्रेन से बिहार से पश्चिम बंगाल की ओर जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी। रास्ते में यह ट्रेन आसनसोल मंडल के दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर रुकेगी।

जयनगर-सियालदह स्पेशल ट्रेन भी 12 नवंबर को चलेगी

रेलवे की दूसरी विशेष ट्रेन गाड़ी संख्या 03148 जयनगर-सियालदह अनारक्षित स्पेशल होगी। यह ट्रेन 12 नवंबर को जयनगर से दोपहर 14:00 बजे रवाना होगी। अगले दिन सुबह 5:30 बजे सियालदह पहुंचेगी। इस ट्रेन का ठहराव भी दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। इससे इन स्टेशनों के आसपास के यात्रियों को भी यात्रा का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।

दुर्गापुर से जसीडीह तक यात्रियों को मिलेगी सुविधा

दोनों स्पेशल ट्रेनों का आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव होने से इस रेलखंड के यात्रियों को भी लाभ होगा। छठ के दौरान घर लौटने और पर्व के बाद वापस जाने वाले यात्रियों के लिए अतिरिक्त ट्रेनें महत्वपूर्ण साबित हो सकती हैं। रेलवे का कहना है कि इन ट्रेनों के परिचालन का उद्देश्य त्योहार के दौरान बढ़ने वाली अतिरिक्त भीड़ को कम करना और यात्रियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाना है।

यह भी पढ़ें: देवघर एम्स में मरीजों की भीड़ क्यों बढ़ रही है? 13.69 लाख से अधिक OPD एंट्री ने दिखाई तस्वीर