बंगाल SIR: 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर !
- By rakesh --
- 07 Apr 2026 --
- comments are disable
बंगाल SIR: 91 लाख वोटर मतदाता सूची से बाहर, मुर्शिदाबाद जिले में सबसे ज्यादा नाम कटे
पश्चिम बंगाल में मतदाताओं के लिए न्यायिक निर्णय प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही। भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने अनुमान लगाया है कि, पश्चिम बंगाल में हटाए गए मतदाताओं की कुल संख्या बढ़कर लगभग 91 लाख हो गई है।
हालांकि, ECI ने अभी तक अंतिम आंकड़ा जारी नहीं किया है। आईएएनएस से मिली जानकारी के अनुसार न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए कुल मामलों में से एक छोटे से हिस्से के लिए न्यायिक अधिकारियों द्वारा ई-हस्ताक्षर करने की प्रक्रिया अभी पूरी होनी बाकी है।
जबकि पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO) के कार्यालय की ओर से उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार, न्यायिक निर्णय के लिए भेजे गए कुल 60,06,675 मामलों में से 59,84,512 मामलों की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिन पर न्यायिक अधिकारियों के ई-हस्ताक्षर भी हो चुके हैं। इसके अलावा, 59,84,512 मामलों में से, जिन मतदाताओं को न्यायिक अधिकारियों द्वारा हटाए जाने योग्य माना गया है। उनके नामों को हटा दिया गया है। उनकी संख्या 27,16,393 है।