भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को कहा ‘बेकार’,

भोजपुरी बवाल में तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को कहा ‘बेकार’, निरहुआ भी हुए नाराज, प्रोमो ने मचाई हलचल

Bhojpuri Bawaal Tej Pratap Yadav: जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहे शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा बनी हुई है। शो में भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारे अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से और अनुभव साझा करते नजर आ रहे हैं। अब शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें तेज प्रताप यादव की एक टिप्पणी को लेकर माहौल गरमाता दिख रहा है।

प्रोमो में पवन सिंह और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ एक कमरे में बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान उन्हें टीवी स्क्रीन पर तेज प्रताप यादव का एक वीडियो क्लिप दिखाया जाता है।

तेज प्रताप यादव ने पवन सिंह को कहा ‘बेकार’

वीडियो क्लिप में तेज प्रताप यादव पवन सिंह की तस्वीर दिखाकर वहां मौजूद लोगों से पूछते हैं कि ये कौन हैं। लोग जवाब देते हैं कि ये पवन सिंह हैं। इसके बाद तेज प्रताप यादव कथित तौर पर पवन सिंह के लिए ‘बेकार’ शब्द का इस्तेमाल करते नजर आते हैं।

तेज प्रताप की यह टिप्पणी देखकर कमरे में बैठे पवन सिंह और निरहुआ की प्रतिक्रिया भी देखने लायक होती है। प्रोमो में आगे बातचीत का माहौल और ज्यादा दिलचस्प होता दिखाई देता है।

भोजपुरी फिल्मों को लेकर भी हुई टिप्पणी

प्रोमो में तेज प्रताप यादव दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ का पोस्टर भी दिखाते हैं और वहां मौजूद लोगों से उनके बारे में पूछते हैं। इसी दौरान एक महिला भोजपुरी फिल्मों को पसंद नहीं करने की बात कहती नजर आती हैं।

महिला भोजपुरी फिल्मों को ‘घटिया’ बताती हैं। इसके बाद तेज प्रताप यादव भी उनसे सहमति जताते हुए भोजपुरी फिल्मों को लेकर ऐसी ही टिप्पणी करते दिखाई देते हैं।

यह हिस्सा सामने आने के बाद शो के दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इस बातचीत के बाद भोजपुरी इंडस्ट्री के सितारों की प्रतिक्रिया क्या होगी।

तेज प्रताप की बात पर निरहुआ हुए नाराज?

प्रोमो में इसके बाद निरहुआ का गुस्सा भी देखने को मिलता है। वह पवन सिंह से कहते नजर आते हैं कि क्या वह इस तरह उन्हें नीचा दिखाना चाहते हैं। इसके बाद बातचीत काफी तीखी होती दिखाई देती है।

निरहुआ आगे कहते हैं कि जिस स्थिति में वह हैं, उसके जिम्मेदार वह खुद हैं। हालांकि, प्रोमो में दिखाई गई बातचीत को लेकर यह साफ नहीं है कि शो में पूरा संदर्भ क्या था और आगे इस मामले में क्या बातचीत हुई।

हर दिन जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रहा शो

‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत के बाद से ही शो को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है। इससे पहले भी शो में पवन सिंह और आम्रपाली दुबे समेत कई भोजपुरी सितारे अपनी निजी जिंदगी और संघर्ष से जुड़े अनुभव साझा करते नजर आए हैं।

जियोहॉटस्टार की ओर से जारी प्रोमो के कैप्शन में भी सवाल किया गया है कि क्या तेजू भैया अब मुश्किल में पड़ने वाले हैं। शो की स्ट्रीमिंग हर रोज रात 9 बजे जियोहॉटस्टार और रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर की जा रही है।

यह भी पढ़ें: शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में घुसा सांपों का जोड़ा, एक 8 फीट लंबा नाग रेस्क्यू, दूसरा अब भी लापता